Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मंत्रिमंडल के शपथ समारोह के मद्देनजर परिवर्तित रहेगी रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था

-बड़े वाहनों का नो-इन्ट्री का समय प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे रात तक रहेगा।

27 Nov 2024

मंत्रिमंडल के शपथ समारोह के मद्देनजर परिवर्तित रहेगी रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहरी क्षेत्र के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया गया है। इस संबंध मे ट्रैफिक एसपी ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

इन वाहनों का शहर में प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित

-बड़े वाहनों का नो-इन्ट्री का समय प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे रात तक रहेगा।

-28 नवंबर को समय 11:00 बजे पूर्वाह्न से रात 08:00 अपराह्न तक शहर में छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 12:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक रांची शहर में ई-रिक्शा का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

-कार्यक्रम में भाग लेने वाली बड़ी वाहनों को छोड़कर शेष बड़े वाहन विभिन्न मार्गों के सामने अंकित स्थान तक ही आ सकेंगे।

-कांके से रांची वाया बोडेया- बोडेया।

-चाईबासा-खूंटी से रांची- बिरसा चौक।

-गुमला सिमडेगा से रांची (वाया अरगोड़ा)-कटहल मोड़।

-पलामू लोहरदगा से रांची- पण्डरा तथा कटहल मोड़।

-गुमला-सिमडेगा से रांची- आईटीआई बस पड़ाव ।

-जमशेदपुर से रांची- दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम ।

-जमशेदपुर से रांची (वाया सदाबहार चौक)-कुसई/घाघरा।

-कांके पतरातु से रांची-कांके रिंग रोड़।

-बुटी मोड़ से रांची वाया बरियातु- बुटी मोड़।

सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और परिचालन रहेगा वर्जित

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक बुटीमोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक, एसएसपी आवास चौक से रणधीर वर्मा चौक और जेल चौक से करमटोली चौक एवं करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन/आकस्मिक वाहनों को छोड़कर)।

-वैसे मार्ग जहां पर ऑटो ई-रिक्शा का परिचालन और प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

-28 नवंबर को समय 11:00 बजे पूर्वाहन से रात्रि 08:00 बजे तक अरगोडा चौक, सहजानंद चौक, न्यूमार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर (कांके रोड़), चांदनी चौक (कांके) के बीच ऑटो, ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन बंद रहेगा।

-28 नवंबर को पिस्का मोड़ चौक से न्यू मार्केट के बीच ऑटो ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन बंद रहेगा।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट के बीच ऑटो रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे रात्रि 08:00 बजे तक एसएसपी आवास से रेडियम चौक के बीच ऑटो, ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से रात 08:00 बजे तक बुटीमोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक, एसएसपी आवास चौक से रणधीर वर्मा चौक और जेल चौक से करमटोली चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन/आकस्मिक वाहन को छोड़कर)।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक बिग बाजार चौक से कड़रू ब्रीज के नीचे चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक बोड़ेया रिंग रोड़ से मोरहाबादी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक कांके राम मंदिर चौक से सिद्ध-कान्हू मोड़ से एटीआई तक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

-28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सिद्ध-कान्हू मोड़ से श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय,रांची मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश एवं परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था

शपथ ग्रहण समरोह के लिए वीवीआईपी और वीआईपी वाहन की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था की गयी है। इसके लिए पास बनाये गये हैं। लाल पासयुक्त वाहन रणधीर वर्मा चौक -एसएसपी आवास चौक-डीसी आवास चौक से सीधे बांये ओर से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके वाहन मंच के पीछे पार्क होंगे।

हरा पासयुक्त वाहन रणधीर वर्मा चौक- करमटोली चौक -एसएसपी आवास चौक - डीसी आवास चौक से बांये मुड़कर राजकीय अतिथिशाला मोड़ से दांये मुड़कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, इनका पार्किंग ऑक्सीजन पार्क के विपरित।

नीला पासयुक्त वाहन रणधीर वर्मा चौक- करमटोली चौक -एसएसपी आवास चौक - डीसी आवास चौक से सीधा दाहिने ओर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इनका पार्किंग बापू वाटिका और सैनिक मैदान होगा।

पीला पासयुक्त वाहन रणधीर वर्मा चौक- एसएसपी आवास- करमटोली चौक -मोरहाबादी टीआरआई रोड से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसका पार्किंग मोरहाबादी स्थित फुटबॉल मैदान तथा सड़क के किनारे खाली स्थान।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्रिमंडल के शपथ समारोह के मद्देनजर परिवर्तित रहेगी रांची श
बड़े वाहनों का नो-इन्ट्री का समय प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे रात तक रहेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News